नई दिल्ली:आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं के समक्ष, 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का महत्वाकांक्षी घोषणापत्र ‘न्याय पत्र’ का अनावरण किया।
‘न्याय पत्र’ भारत के शक्तिशाली भविष्य के निर्माण का एक स्पष्ट Roadmap है। गरीबों, किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों के लिए संवेदनशील और प्रगतिशील गारंटियों और योजनाओं का एक संग्रह है।
कांग्रेस ने कहा हमने हर वादा निभाया है, न्याय पत्र में दिए सारे वचन भी निभाएंगे।











