रायपुर :लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव को देखते हुए पार्टी की चम्पारण और गोबरा नवापारा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति की तैयार पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के साथ ही क्षेत्र में सघन जनसंपर्क एवं प्रचार के साथ ही भीषण गर्मी से निपटने के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदाताओं से भी अनुरोध हैं कि, कुछ देर के लिए गर्मी को बर्दाश्त करते हुए बेहतर भारत के निर्माण के लिए अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।











