रायगढ़ /: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के तमनार ब्लॉक में इस वर्ष की थीम ‘निवेश महिलाओं में, प्रगति में तेजी’ की तर्ज पर महिला दिवस मनाया गया। गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत गुरुवार को ग्राम ढोलनारा में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जिनमें खो-खो, रस्सा-कस्सी, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ तथा हांडी फोड़ इत्यादि खेलों सहित क्विज कम्पटीशन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस समारोह में 18 गांव की 450 से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया और अपना उत्कृष्ठ जौहर दिखाया। इस आयोजन का प्रमुख उदेश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, और प्रशंसा प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं संघर्षों तथा उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए पूरे विश्व में उत्सव के तौर पर मनाना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीति सत्यानंद राठिया (भूतपूर्व संसदीय सचिव) एवं अध्यक्ष के तौर पर गीता गुप्ता शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर राधिका गुप्ता, दयावती बेहरा, अनुसुईया बेहरा, वल्लभी राठिया, गनेशी राठिया, उत्तरा राय, सन्तोषी डनसेना, प्रेमलता पटेल, सावित्री पटेल, नामकुंवर नायक, इत्यादि उपस्थित रहे। अदाणी इंटरप्राइसेस के क्लस्टर प्रमुख मुकेश कुमार के द्वारा सभी अतिथि महिलाओं को शाल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन अदाणी फाउंडेशन सीएसआर टीम के द्वारा किया गया।








