
रायपुर:निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय ने आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्य बैंकों से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि राज्य में सभी बैंकों की शाखाएं शेष खातों में आधार जोड़ने में सहायता करेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।







