रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में कंप्यूटर एवं साइंस विभाग के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स विद्यार्थीयों का सम्मान फेयरवेल एवं पार्टी के माध्यम से किया। फेयरवेल पार्टी में जूनियर और सीनियर ने जमकर मस्ती किया। ।
समारोह के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष , विप्र शिक्षण समिति) द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना एवं पूजन से हुआ। विद्यार्थियों की फेयरवेल समारोह में ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग अध्ययन- अध्यापन के साथ विद्यार्थियों को अपने विकास के लिए करना चाहिए । सीनियर और जूनियर को मिलकर अध्ययन के अनुकूल माहौल बनाने के साथ रचनात्मक गतिविधियों में सब की सामूहिक भागीदारी होनी चाहिए। फेयरवेल पार्टी का यही उद्देश्य है कि जिस तरह सीनियर ने अपने 3 साल कॉलेज में बिताएं, इसी तरह जूनियर को भी डिसिप्लिन में रहते हुए अपना पढ़ाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ .मेघेश तिवारी ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा की महाविद्यालय में पीजी कोर्सेज संचालित है, जिसमें आप चाहे तो एडमिशन ले सकते हैं जिससे आप कॉलेज में जुड़े रहेंगे। अब परीक्षा भी नजदीक है इसलिए फेयरवेल फंक्शन के बाद परीक्षा की तैयारी में लग जाए।
इसके बाद सीनियर के लिए रोचक एवं मनोरंजक गेम्स भी रखे गए। कार्यक्रम के अंत में जूनियर सीनियर सभी ने मिलकर खूब धमाल किया और जब डांस करते करते थक गए और भूख लगने लगी ,तो स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
बीसीए से मिस्टर फेयरवेल मनीष साहू तथा मिस फेयरवेल सुहानी सोनी बने।बीएससी से मिस्टर फेयरवेल समीर सिंह तथा मिस फेयरवेल काव्या चक्रधारी बने।कक्षा वार गर्ल्स और बॉयज में बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड विभाग द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव एवं प्राध्यापक डॉ कंचन मिश्रा, डॉ. दीपशिखा शर्मा, ग्यासअहमद, धनराज साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।









