रायपुर: गुजराती स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए 385 मेरिट पुरुस्कार तथा 530 कॉमन पुरुस्कार वितरण किया गया।पाठ्येत्तर गतिविधियों में भाग लेने प्रोत्साहित करने वाले समस्त स्टॉफ को भी सम्मानित किया गया।
शालेय वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह अंतर्गत गुजराती उ मा शाला, देवेन्द्र नगर, रायपुर (छ ग) में प्राथमिक शाला (कक्षा नर्सरी से 5वी) मिडिल स्कूल (6वी से 8वी), हाई स्कूल (9वी,10वी) एवँ हायर सेकण्डरी (11वीं, 12वीं) वर्ग में बालक एवँ बालिका के विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता के अलावा रंगोली, मेहन्दी, वाद विवाद, स्वशासन दिवस, शालेय वार्षिकोत्सव आदि गतिविधियों में भाग लिए समस्त विद्यार्थियों को और पाठ्येत्तर गतिविधियों में भाग लेने हेतू विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाले समस्त स्टॉफ को प्रबन्ध समिति श्री गुजराती शिक्षण संघ द्वारा पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।










