रायपुर:

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ी को व्यवहारिक रूप से उपयोग के साथ-साथ शासकीय कामकाज में छत्तीसगढ़ी भाषा में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षिणार्थियों को लोक व्यवहार और प्रशासनिक कार्याे में छत्तीसगढ़ी के उपयोग और शब्दावलियों की विस्तार से जानकारी दी गई।








