
बीजापुर:जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि वर्तमान सत्र में जिले के कुल 4092 छात्र-छात्राएं 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने परीक्षा के तनाव को दूर करने और तनावमुक्त परीक्षा दिलाने बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा है कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने सेहत पर भी ध्यान दें और अच्छे नंबर लाकर अपने उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। कलेक्टर के दिशा-निर्देशन में जिले में परीक्षा की तैयारी पूर्ण किया जा चुका है। 01 मार्च को 12वीं एवं 02 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है जो 23 मार्च 2024 तक चलेगी। जिसमें हाई स्कूल के 2420 एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के 1672 परीक्षार्थी रेगुलर परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों, जुलुस, प्रदर्शनों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है।







