रायपुर:

शाकम्भरी देवी को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। उन्हें वनस्पतियों की देवी के रूप में पूजा जाता है। शाकम्भरी महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह एक समय है जब लोग देवी शाकम्भरी से आशीर्वाद मांगते हैं। यह बात धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अभनपुर के खोपरा में आयोजित शाकम्भरी महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वनस्पति फल और जड़ी बूटियों की देवी शाकम्भरी हमें शक्ति और स्वस्थ जीवन देती है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, अयोध्या में राम लला आ गए हैं। अब राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है।







