नई दिल्ली:भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा मोहब्बत ही नफ़रत की काट है – हम इस देश में नफ़रत को नहीं फैलने देंगे, हम मोहब्बत फैलाएंगे!नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकानें खोलेंगे।उन्होंने कहा मुरादाबाद से देशवासियों को मेरा यही संदेश है।मुरादाबाद में राहुल बोले ‘ नफरत की दुकान बंद करने को निकला हूं’, प्रियंका वाड्रा ने कहा, सुनो ससुराल वालो…*
_बहन प्रियंका की ससुराल से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की। शनिवार को राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से यात्रा प्रारंभ की।_









