रायपुर:. शासकीय नागार्जुन स्नाकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर और विप्र महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत @ 2047 के अंतर्गत “क्वांटम कंप्यूटिंग” विषय पर तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार के द्वितीय दिवस में डॉ. सुरेंद्र कुमार पटेल(सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग शासकीय एन.पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम फिजिक्स के बेस पर आधारित है । क्वांटम कंप्यूटिंग की सहायता से जटिल डेटा को एल्गोरिदम बनाकर आसानी से हल किया जा सकता है। क्वांटम कंप्यूटिंग के विभिन्न टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिब्यूटिंग कंप्यूटिंग से जटिल समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है। ग्रिड कंप्यूटिंग से डिफरेंट डिफरेंट टास्क को परफॉर्म किया जा सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में क्लाउड कंप्यूटिंग अत्यधिक महत्वपूर्ण विषय है।उन्होंने कहा क्लाउड कंप्यूटिंग के द्वारा रिसर्चर आवश्यक डाटा एक्सेस कर सकते हैं ।

आई. ओ. टी. को अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट करके उन डिवाइस को नेट से कनेक्ट करके अलग-अलग कार्य आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्वांटम कंप्यूटिंग का विकास 1900 दशक से लेकर अभी तक जारी है। जिसमें विभिन्न प्रकार के परिवर्तन हम स्वयं अपनी आंखों से देख रहे हैं जो हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर रहे हैं।
क्वांटम कंप्यूटिंग से इन बिट डाटा को वन स्टेप में परफॉर्म किया जा सकता है। क्वांटम कंप्यूटिंग रिसर्च के क्षेत्र में वैज्ञानिकों के लिए रुचि कर विषय है।द्वितीय दिन के दूसरे दिवस में कोलकाता से डॉ. भूषण कुमार दत्ता ने क्लाउड कंप्यूटिंग के माध्यम से क्वांटम कंप्यूटिंग का आधुनिक युग में योगदान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग भविष्य में कंप्यूटर को एक अलग ही दिशा देगा। 24 फरवरी को सेमिनार के अंतिम दिवस प्रथम स्पीकर डॉ. अमित कुमार मिश्रा, भोपाल तथा डॉ. गोल्डी सोनी एमिटी यूनिवर्सिटी क्वांटम कंप्यूटिंग के बारे में जानकारी देंगे।
सेमिनार के अंतिम दिवस समापन समारोह में शोधार्थी को प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय के डीन डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव तथा डॉ. राजेंद्र लाकपाले (प्रोफेसर इन हेड एंथ्रोपोलॉजी डिपार्मेंट इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालय से समस्तअध्यापक,शोधार्थी तथा छात्र उपस्थित रहेंगे।











