
रायपुर:विधानसभा भ्रमण छात्रों के लिए सरकार की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। यह उन्हें विधायिका की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानने और विधायिका के सदस्यों से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है।

आज शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा कार्यवाही को करीब से देखा और समझा। साथ ही विधानसभा सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी भी देखी। विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किया।









