रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में प्रावीण्य सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि अनुराग पांडेय कलेक्टर बीजापुर, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति पांडेय पूर्व प्राचार्या, शासकीय आरंग महाविद्यालय एवं पूर्व एडिशनल डायरेक्टर ,विशिष्ट अतिथि नरेंद्र तिवारी एवं छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विप्र कॉलेज सभागार में आयोजित प्रावीण्य सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने कहा कि सेवा और निस्वार्थ भाव के साथ विप्र कॉलेज ने अपने स्थापना वर्ष से निरंतर विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सफलता प्राप्त की है ।आज उसी का परिणाम है कि प्रावीण्य सूची में विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में अपना स्थान बना रहे हैं ।अनुराग पांडेय ने कहा ऐसे होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने से दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलता है। प्रावीण्य सम्मान समारोह में शिक्षाविद प्रो. ज्योति पांडेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी निरंतर लगन के साथ परिश्रम करके सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है । खुद पर विश्वास और अनुशासन इसके लिए आवश्यक है। नरेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और कोई कार्य को पूर्ण करने के लिए समर्पण सफलता की सीढ़ी है। ज्ञानेश शर्मा ने समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदों के नाम और समाज के दानदाताओं के नाम पर विद्यार्थियों को सम्मानित करने का प्रमुख उद्देश्य छात्र प्रेरणा प्राप्त करें और खुद को योग्य और सक्षम बनाकर समाज और राष्ट्र के प्रगति में साझेदार बने।
अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने सम्मान समारोह में निर्धन छात्रवृत्ति की राशि 1,25000/- राशि का चेक संगठन की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को प्रदान किया।इस अवसर पर प्रोफेसर ज्योति पांडेय ने अपने पिताजी स्वर्गीय रामस्वरूप मिश्रा की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मान करने हेतु विप्र महाविद्यालय को एक लाख प्रदान करने की घोषणा की ।साथ ही ज्योति पांडेय के पति डॉ. राजशेखर पांडेय ने अपने पिता स्वर्गीय नरोत्तम पांडेय के स्मृति में महाविद्यालय को ₹100000 प्रदान किया।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि प्रावीण्य सम्मान समारोह में महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र विद्या वर्मा को डॉ .बालकृष्ण शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्र सम्मान से सम्मानित करते हुए 11000 नगद एवं कीर्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्या वर्मा ने एमपीएड के प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं क्रिकेट में रणजी प्लेयर होने के साथ पांच बार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम से खेलने व एक बार योग में ऑल इंडिया लेवल पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रावीण्यता के आधार पर शहीद राजीव पांडेय सम्मान वाणिज्य संकाय के अनीश उपाध्याय एवं शहीद भास्कर दीवान सम्मान के रूप में शिक्षा विभाग के शशिकांत को 5100रू नकद एवं कीर्ती पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनोज प्रधान को अभिषेक तिवारी खिलाड़ी सम्मान के रूप में सम्मानित करते हुए 5100रु नकद एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रावीण्यता के आधार पर आठ छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में ₹3100 प्रदान किया गया। इसमें प्रोफेसर के. के. पांडेय स्मृति छात्रवृत्ति कंप्यूटर एवं साइंस के विकास देवांगन एवं मीनाक्षी देवांगन को, गणेश प्रसाद शुक्ल स्मृति छात्रवृत्ति शिक्षा विभाग के सुदक्षिणा तिवारी एवं दिविता सिंह तोमर को एवं पवन उषा दुबे छात्रवृत्ति वाणिज्य संख्या के चार विद्यार्थी रिया डेगवानी, निशा साहू ,पूजा धीवर एवं कुणाल सिंह ठाकुर को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विप्र समाज के सदस्य पंकज पांडेय और अजय तिवारी के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रसिका मालवीय ने किया।

ब्रेकिंग
- ‘आदि परब’ का रंगारंग आगाज
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
- सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- पतोरा एवं सिलघट में आयोजित नवधा रामायण सम्मेलन में शामिल हुए, योगेश तिवारी



















