रायपुर:इटानगर,अरुणाचल प्रदेश में 19फ़रवरी से 24फ़रवरी तक होने वाली खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी में पंडित रविशंकर शुक्ल युनिवर्सिटी रायपुर के विजय महेश्वरी पुरुषों वेटलिफ्टिंग खेल से 55किलोग्राम वजन वर्ग में प्रतिनिधित्व कर पदक की दावेदारी करेंगे,
प्रशिक्षक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एन॰आई॰एस कोच अजयदीप सारंग को नियुक्त किया गया हैं, इस प्रतियोगिता के लिए विजय महेश्वरी ने पिछले माह मोहाली, चंडीगढ़ में संपन्न हुए ऑल इंडिया युनिवर्सिटी वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में युनिवर्सिटी के लिए रजत पदक जीतकर पात्रता हासिल किया था.







