रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की।
संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को राज्य सरकार के किसान हितैषी नीतियों की वजह से प्रदेश भर के किसानों को मिल रहे लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस के रूप में उनके खातों में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि अंतरित की जा चुकी है, इससे किसान काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से हो रही धान खरीदी की भी भूरी-भूरी प्रसंशा की।








