बेमेतरा:सिरजम तिवारी नेवनारा परिवार की शांताबाई पति-स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी ने चंडी मंदिर नेवनारा के विकास एवं व्यवस्था निर्धारण के लिए चंडी मंदिर ट्रस्ट को 20 लाख रूपये की बड़ी राशि दान किया है।
उनकी दानशीलता ने सिरजम तिवारी परिवार नेवनारा को गौरान्वित किया है। मंदिर ट्रस्ट ने शांता बाई को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मां चंडी से विनती की है कि उन्हें सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखें।







