
रायपुर:राज्य शासन द्वारा जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेशानुसार उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी इसी प्रकार मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।









