नई दिल्ली:कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।आचार्य प्रमोद ने कहा कि मैं मोदी जी से पहली बार मिला हूं। मुझे कहने में कतई संकोच नहीं है कि पीएम के ऊपर निश्चित ही किसी दैवीय शक्ति की कृपा है, उनसे मिलकर जो अनुभूति हुई है। उसके बाद मैं कह सकता हूं कि वो एक दैवीय शक्ति के प्रतीक हैं।
आचार्य प्रमोद की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी से उनकी नजदीकी के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम की जमकर तारीफ भी की है।








