दुर्ग:छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ की विशेष बैठक 27 जनवरी को पॉवर जिम, सेक्टर 6, भिलाई में संपन्न हुई । बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन तथा नियम व शर्तों पर की गई । सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर (बालक व बालिका/महिला पुरुष) क्लासिक (Un-equipped) पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन, दिनांक 1 से 3 मार्च तक छत्तीसगढ़ पावरलिफ़्टिंग एसोशियेसन, दुर्ग ज़िला पॉवरलिफ़्टिंग संघ एवं युवा मीतान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग में किया जाएगा ।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों (Strong Man/Woman) को नगद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही इस प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले निर्णायकों को नगद राशि मानदेय प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।
प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भूनेश्वर, उड़ीसा में दिनांक 21 से 28 मई 2024 तक होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका क्लासिक पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम में किया जाएगा ।इस प्रतियोगिता में कई जानेमाने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता तथा खेल पुरस्कार प्राप्त राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी खिलाड़ी भाग लेंगे ।
इस हेतु छत्तीसगढ़ के समस्त ज़िला / यूनिट के पदाधिकारियों/ खिलाड़ियों को विस्तृत सर्कुलर जारी कर आमंत्रित किया जाएगा ।यह जानकारी कृष्णा साहू (महासचिव, छत्तीसगढ़) विक्रम, गुंडाधुर एवं वीर हनुमान सिंह एवार्डी ने दी है।







