
रायपुर:छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में लगीं 16 स्वच्छता दीदियां 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर अपने परिजन के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ कल 24 जनवरी को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव सवेरे साढ़े 11 बजे हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से इन महिलाओं, उनके परिजनों और नगरीय प्रशासन विभाग की टीम को रवाना करेंगे।









