
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी 2024 को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम सत्र में देश के विभिन्य राज्यों से प्राप्त अनेक भाषाओं की 460 प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चिन्हित 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।







