रायपुर :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया।






