रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 06 से 08 जनवरी 2024 तक गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम खण्डवा (म प्र) में किया जा रहा है।
*प्रतियागिता के प्रथम दिन 06 जनवरी को पंजीयन, मेडिकल के अलावा उदघाटन समारोह हुआ। इस चैंपियनशिप में 14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे है। 07 जनवरी को सीनियर वर्ग के मुकाबले प्रारम्भ हुए जिसमे दुर्ग के विक्की भारतीय ने फाइनल में म प्र के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीता। प्रणव साहू ने सेमीफाइनल में गुजरात और फाइनल में उड़ीसा के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीता और छ ग के पदको की संख्या 02 हुई।
छ ग थाई बॉक्सिंग दल इस प्रकार है।*
रायपुर से प्रियंका साहू, मंजू साहू, दृष्टि पटेल, यश राय और सदानन्द प्रसाद भंजदेव।
दुर्ग से :- जान्हवी चंद्राकर, प्रणव साहू और विक्की भारतीय।अधिकारी गण :- अनीस मेमन, टिकेश्वरी साहू, पल्लवी साहू (रायपुर), लक्ष्मी नारायण साहू (दुर्ग)।*








