रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को सादर नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण नाथ दिवाकर वाजपेयी, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और शहीद स्मारक पर छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियो को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

ब्रेकिंग
- प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री
- सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं और मतदाता सहायता प्रदान की जाएगी
- धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना हेतु की गई व्यवस्था
- बस्तर में साक्षरता का शंखनाद : उल्लास महापरीक्षा में उमड़ा, जनसैलाब
- सेवानिवृत कर्मचारी एवं बीएसएनएल में कार्यरत ठेका मजदूरों ने किया,धरना प्रदर्शन






