रायपुर:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की उदयमान जूडो खिलाड़ी कु हेमवती ने संस्कार धाम स्पोर्ट्स अकैडमी, अहमदाबाद (गुजरात) में चल रही तृतीय खेलो इण्डिया (वेस्ट जोन) सब जूनियर वूमेन जूडो लीग में रजत पदक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
*कोंडागांव शासकीय विद्यालय में अध्यनरत हेमवती के लगातार मेहनत और अभ्यास का परिणाम है कि उसने वेस्ट ज़ोन महिला जूडो लीग अहमदाबाद में रजत पदक जीता।*
*जूडो खिलाड़ी हेमवती पूर्व में भी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में काँस्य पदक के साथ अनेक राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।*
गुजरात में आयोजित तृतीय खेलो इण्डिया जूडो लीग में अपने वजन वर्ग 40kg की फाइनल तक पहुंची जहां हेमवती का सामना गुजरात राज्य के खिलाड़ी से हुआ और अंको के आधार पर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हेमवती की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव एस आर सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, रायपुर जिला संघ के अनीस मेमन, बलौदाबाजार भाटापारा जूडो संघ के एस राव, प्रशिक्षकगण शेख शरीफ, विजय नाग, श्वेता यादव, किरण शर्मा आदि ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।









