रायपुर:भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
प्रदर्शनी का विषय इंजीनियरिंग, कृषि और विज्ञान में प्रगति था।छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक एस.एस. बजाज आईएफएस इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । डॉ.जगजीत कौर सलूजा प्रोफेसर भौतिकी विभाग साइंस कॉलेज दुर्ग एवं एनआईटी के प्रोफेसर डॉ.लक्ष्मीकांत यादव इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। अपने स्वागत भाषण में संस्था के प्राचार्य डॉ. आर के मिश्रा ने सी कास्ट के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए श्री बजाज को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि श्री बजाज ने अपने संबोधन की शुरुआत में छात्रों से भारत में हाल ही में हुए दो सबसे उल्लेखनीय और क्रांतिकारी वैज्ञानिक विकास के बारे में बताने को कहा ,जब छात्रों ने बताया कि चंद्रयान-2 और बहुत ही कम समय में कोविड वैक्सीन का विकास और वितरण यह दोनों प्रमुख हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई ।श्री बजाज ने 17 दिनों के लंबे ऑपरेशन के बाद सुरंग से 41 मजदूरों के बचाव अभियान में भी विज्ञान की प्रगति का उल्लेख किया ।
कार्यक्रम में 45 मॉडलों के साथ 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीन अकादमिक डॉ ख्वाजा मोइनुद्दीन एवं प्रोफेसर अभिनव शुक्ला कोऑर्डिनेटर रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे ।छात्रों को मार्गदर्शन एवं प्रेरित करने के लिए इस योजना के राज्य समन्वयक अखिलेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे।







