
नई दिल्ली: देश के जाने माने उद्योगपति अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के संपत्ति में बुधवार को अचानक बड़ा उछाल आया।ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी की नेटवर्थ 66.7 अरब डॉलर हो गई है. इसके चलते अब गौतम अदाणी 19वें स्थान पर आ गए हैं.और एक बार फिर दुनिया के 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 6.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. गौतम अदाणी के नेटवर्थ में आए उछाल के पीछे बीते दिनों उनकी कंपनियों के शेयरों में तेजी है.
.









