नई दिल्ली:राहुल गांधी ने कहा चिरंजीवी योजना का चमत्कार आज खुद जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंच कर देखा!
✅किडनी ट्रांसप्लांट – मुफ्त
✅लिवर ट्रांसप्लांट – मुफ्त
✅कैंसर का इलाज – मुफ्त
✅हृदय रोग का इलाज – मुफ्त
✅ऑपरेशन – मुफ्त
✅डायलिसिस – मुफ्त
✅इंप्लांट्स – मुफ्त
उन्होंने कहा मरीज़ों और उनके परिवारों के चेहरों पर सुकून में इसका असर साफ दिखा। भारत की सबसे बेहतरीन मुफ्त इलाज की इस पहल ने लाखों लोगों की ज़िंदगियां बदल दी हैं।
राहुल गांधी ने कहा जैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने घोषणा की और हमारे घोषणापत्र में वादा किया गया है, इस क्रांतिकारी योजना में इलाज की राशि ₹25 लाख से बढ़ा कर ₹50 लाख कर दी गई है।राजस्थान के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बड़े से बड़ा और महंगे से महंगा इलाज, राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है।







