रायपुर:ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप 22 -26 नवंबर 2023, हॉंगकॉंग (चीन) में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने गुजराती उ मा शाला की खेल शिक्षक टिकेश्वरी साहू का चयन होने पर प्रबन्ध समिति सचिव द्वय तुलसीदास पटेल, अशोक डी पटेल, उपाध्यक्ष विट्ठलदास पटेल ने ₹50000 (पचास हज़ार रुपये मात्र) की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया ।
म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ की अपनी शाला के सभी खेल के खिलाड़ियों को “”प्रोत्साहन राशि”” दिया जाना निश्चित तौर पर सराहनीय है एवँ अनुकरणीय हैं। इससे खिलाड़ियों और पालको में खेल के प्रति अनुकूल मानसिकता उत्पन्न होती है।*
संस्था के सचिव तुलसीदास पटेल ने कु टिकेश्वरी साहू को अच्छे प्रदर्शन हेतू अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सदैव की तरह प्रबन्ध समिति द्वारा हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग करने का आश्वासन दिया।*
*इस अवसर पर गुजराती उ मा शाला के प्राचार्य अनीस मेमन, अंग्रेजी माध्यम शाला के प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, शाला प्रथम सहायक प्रवीण गनोदवाले वाले, प्राथमिक विभाग प्रभारी योगिता टांक, वरिष्ठ शिक्षक कमलेश रूपारेलिया, जयमाला पारेख, संस्था प्रशासक वी के मिश्रा उपस्थित थे।







