रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग का नाम रायपुर पश्चिम सीट के वोटर आईडी लिस्ट से काट दिया गया है.
इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. जिसके बाद उन्होंने अपने नाम की पर्ची खोजनी शुरू की. लेकिन जब वे अपने नाम की पर्ची लिस्ट में देखने निकले तो पता चला कि उनका नाम यहां से काट दिया गया है और उनका नाम रायपुर से 80 किलोमीटर दूर गुंडरदेही विधानसभा सीट में जोड़ दिया गया है. जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग में इस संबंध में शिकायत भी की.
आज मतदान के दिन वे रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बालौद ज़िले के गुंडरदेही विधानसभा में वोट डालने पहुंचे. उन्होंने जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए ग्राम झींका जाकर भी वोट डाला.








