भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये कांग्रेस पार्टी कभी भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकती है। केवल भाजपा ही भारतीय संस्कृति का सम्मान कर सकती है। मध्य प्रदेश को बंटाधार बनाने वाले दिग्विजय सिंह और 1.5 साल में 50 से ज्यादा गरीबों की योजना बंद करने वाले कमलनाथ के हाथ में मध्य प्रदेश दे सकते हैं क्या?
राघोगढ़, मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा ..”राहुल बाबा ने पांच साल तक मुझे बहुत ताने लगाए। वह कहते थे भाजपा वाले कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे।आज मैं कहने आया हूं, राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो… 22 जनवरी, 2024 को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं।कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर को अटका रही थी, भटका रही थी, लटका रही थी। 550 साल से रामलला अपमानित अवस्था में थे।आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।







