रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंगेली में विशाल विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के आने का मतलब है – छत्तीसगढ़ का तेज गति से विकास।
प्रधानमंत्री ने कहा 7 नवंबर को पहले चरण में जो वोटिंग हुई है, उसने कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को फोड़ दिया है। आज पूरा छत्तीसगढ़ एक ही स्वर में कह रहा है – भाजपा आवत है।7 और 17 तारीख मिलकर यहां कांग्रेस के 30% वाले कक्का का सरकार से जाना पक्का कर रही है।आज फोन पर 508 लिखते ही आपका मोबाइल बोलता है – महादेव सट्टेबाजी घोटाला।पूरी दुनिया को ये 508 का मामला पता चल गया है।कांग्रेस ने पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव पर आंच डालने का दुस्साहस किया है।इसलिए हर छत्तीसगढ़िया का ये दायित्व है कि 17 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा वोट करके, कमल का बटन दबाकर, कांग्रेस को साफ कर दें।कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा।ये वही कांग्रेस है, जिसने पंचायत से पार्लियामेंट सरकारें चलाई, लेकिन OBC समाज को आरक्षण नहीं दिया।दशकों तक OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया।मेडिकल कॉलेजों में OBC आरक्षण लागू नहीं किया।लेकिन ये सारे काम करने की गारंटी आपको मोदी ने दी थी और इन्हें पूरा करके भी दिखाया है।










