नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जावद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”… मैं जानता हूं कि OBC वर्ग की आबादी कम से कम 50 फीसदी है। जैसे ही मैंने प्रधानमंत्री मोदी से जाति आधारित जनगणना करने को कहा उस दिन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में कहते हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है, यहां सिर्फ गरीब हैं… मध्य प्रदेश में हम सरकार आने पर जाति आधारित जनगणना कराएंगे…”कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की।इस यात्रा में लाखों लोग मेरे साथ चले, जहां मैंने हजारों लोगों से बात की।इस दौरान जब मैं मध्य प्रदेश के युवाओं से पूछता था- आप क्या करते हैं?जवाब आता था- कुछ नहीं करता, बेरोजगार हूं।मध्य प्रदेश के ये हालात हैं।
राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में हमने सरकार में आते ही धान के लिए देश में सबसे ज्यादा कीमत दी।फिर हमने कृषि मजदूर को भी हर साल 7,000 रुपए दिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गारंटी के साथ किसान और मजदूर मजबूत हुए, साथ में राज्य की अर्थव्यवस्था भी बेहतर हो गई।उन्होंने कहाकांग्रेस की मध्य प्रदेश के लिए भी यही सोच है।







