नई दिल्ली: दीपावली के अवसर पर अयोध्या नगरी में भव्य दीपोत्सव से राम की नगरी 22 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठा. 22 लाख दीये जलाकर अपना ही रिकॉड तोड़ दिया और एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर अयोध्या दीपोत्सव की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है. इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है. मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें. जय सियाराम!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपोत्सव की तस्वीरें शेयर करते हुए, इसे अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय बताया है.








