रायपुर: .उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विप्र कॉलेज ने श्री रावतपुरा कॉलेज को 160 रन से पराजित कर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया ।

विप्र कॉलेज मैदान में 2 नवंबर से चल रहे प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए विप्र कॉलेज ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाएं ।अनुराग ने 28 गेंद पर 72 रन, शोभित ने 47 गेंद में 52 रन खेमकरण ने 16 गेंद में 46 रन एवं आशुतोष ने 27 गेंद में 42 रन बनाए ।जवाब में रावतपुर की टीम मात्र 50 रन में ही धराशायी हो गई। विप्र कॉलेज के सुधांशु ने चार ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट और मुदित ने चार ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट लिए।
फाइनल मैच के बाद समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा विप्र महाविद्यालय ने इस वर्ष वॉलीबॉल, फुटबॉल के बाद क्रिकेट में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। क्रिकेट में लगातार 5 वीं बार विजेता बनी है।
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के कीड़ाधिकारी डॉ
. रामानंद यदु ,शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के कीड़ाधिकारी रूपेंद्र चौहान,व शबाब कुरैशी ने विजेता टीम को विप्र ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता का ट्रॉफी रावतपुरा कॉलेज ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रशांत सिंह को घोषित किया गया। प्रशांत ने सेमीफाइनल में 60 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया ,साथ ही पूरे प्रतियोगिता में 10 विकेट प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी सहयोगी यों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।ततपश्चात प्रतियोगिता के आधार पर व सीधे चयन में कालेजों से शामिल खिलाड़ियों में से रायपुर सेक्टर टीम का गठन भी किया गया। चयनित खिलाड़ी 25 नवंबर से विप्र कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट में शामिल होंगे। इस अवसर पर कर्मिष्ठ शम्भरकर, आयोजन सचिव डॉ. कैलाश शर्मा , राजेश तिवारी, ज्ञानेंद्र भाई और डॉ. विवेक शर्मा सहित दोनों टीम के खिलाड़ी और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












