रायपुर! आशीर्वाद लेडीज क्लब एन आई टी की महिला सदस्यों ने आज समाज सेवी संस्था जिंदगी ना मिलेगी दोबारा द्वारा शुरू किए गए चिकित्सा उपकरण बैंक को अपनी ओर से चिकित्सा उपकरण सामग्री के रूप में मेडिकल बेड जनसुविधा हेतु प्रदान किया । । इस अवसर पर एन आई टी लेडीज क्लब की चेयरमेन श्रीमती ज्योति राव, सोशल विंग प्रभारी डॉक्टर मृदुल साहू डॉक्टर स्वस्ति स्थापक, जयश्री ढेकने, जया श्रीवास्तव,शिवकली झरिया, तथा जिंदगी ना मिलेगी दोबारा संस्था की अध्यक्ष सुषमा तिवारी व संरक्षक अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मेडिकल बेड का दान आशीर्वाद क्लब द्वारा चल रहे कार्यों का हिस्सा है जिसके अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों एवम समाज सेवी संस्थाओं को उनके द्वारा आवश्यक संसाधन प्रदान करने में अपनी सहभागिता निभाई जा रही है।
ज्ञात हो कि समाज सेवी संस्था जिंदगी ना मिलेगी दोबारा रायपुर् में अपनी तरह का अनोखा निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक शुरू किया है, जो अब पीड़ितों की त्वरित सेवा के लिए पहचाना जाता है . जरूरत होने पर यहां से चिकित्सा उपकरण कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से पा सकता हैं.
शहर में किसी भी बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति को बेड, वॉकर, व्हील चेयर, स्टिक, नेमुलाइजर इत्यादि चिकित्सा उपकरणों की जरूरत है तो संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर मांग करते हुवे निर्धारित सुरक्षा निधि जमा कर नि:शुल्क इन उपकरणों का 30 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं.









