रायपुर:37 वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमे कलरिपयतु खेल का आयोजन 07 से 08 नवम्बर 2023 तक कैम्पल ग्राउंड, पणजी, गोवा में आयोजित हो रहा हैं।*
*पहले दिन कलरिपयतु टीम ने 03 काँस्य पदक प्राप्त किया था। दूसरे दिन 01 स्वर्ण 01 रजत एवं 05 काँस्य पदक जीत कर राज्य के पदको में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की।प्रतियोगिता के अंतिम दिन कोरबा की मिशा ने 45 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग में महाराष्ट्र, केरल एवं फाइनल में असम को मात देकर स्वर्ण पदक जीता।हाई किक में कोरबा के ही नोवेल साहू रजत पदक जीता।*
*फाइट इवेंट 60 से 75 किलोग्राम में कु रिशा नैन (कोरबा), कु खिलेश्वरी साहू (बालोद) ने हाई किक में काँस्य पदक जीता।
*रायपुर के विनय कुमार ने 60-80 kg फाइट में वही दल्लीराजहरा (बालोद) के मिलन सिंह मरई एवं गगन सोनी फ्लेक्सिबल सोर्ड- शील्ड इवेन्ट में कांस्य जीता।*
*बालोद की कु त्रिवेणी एवं कु देमेश्वरी साहू ने तलवार – ढाल वही कु खिलेश्वरी ने हाई किक में काँस्य पदक प्राप्त किया है।*
*इस तरह छत्तीसगढ़ को 01 स्वर्ण, 01 रजत एवं 08 काँस्य पदक प्राप्त हुआ है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हंसा साहू एवं दिव्या अग्रवाल ने तलवार और तलवार में, पीयूष विश्वकर्मा एवं हर्ष साहू तथा मिशा एवं रिशा नैन ने डंडा फाइट में छत्तीसगढ़ को काँस्य पदक दिलाया था।*
*कमलेश देवांगन (टीम कोच एवं महासचिव छत्तीसगढ़ कलरिपयतु संघ) के हवाले से रायपुर जिला कलारिपयात्तु संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन ने बताया कि प्रतियोगिता शानदार रही खिलाड़ियों ने उम्मीद से ज्यादा अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए राज्य को पदक दिलाया है। कलारिपयात्तु खेल में कुल 22 स्वर्ण पदकों में 2 ही अन्य राज्यो को प्राप्त हो पाया जिसमे छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश रहे बाकी सभी स्वर्ण पदक केरल राज्य के खिलाड़ियों ने अर्जित किया है।
*नेशनल गेम्स जीटीसीसी के चेयरमेन श्री अमिताभ शर्मा, भारतीय कलरिपयतु फेडरेशन के महासचिव सोमन पुनथुरा, चीफ डे मिशन मोहन जी, समीर खान जी, छत्तीसगढ़ जूडो संघ अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, ओलम्पिक संघ से उपस्थित प्रतिनिधि राम प्रताप गुप्ता जी, कोरबा ओलम्पिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जितेंद्र तिवारी सचिव जांजगीर ओलम्पिक संघ छत्तीसगढ़ कलरिपयतु संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव कमलेश देवांगन, रायपुर जिला कलरिपयतु संघ अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव एवं महिला कोच हरबंश कौर ने खिलाड़ियों को बधाई एवंशुभकामनाएं दी है।









