रायपुर :. उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहले मैच में हरिशंकर कॉलेज ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाया । देवव्रत ने 47गेंद में 66 रन बनाएं ।प्रगति कॉलेज के नवीन व हर्ष ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में प्रगति कॉलेज मात्र 49 रन में ऑल आउट हो गई। अभिजीत ने 21 रन लेकर 4 विकेट ,शुभम ने 11 रन देकर तीन विकेट व अभिषेक ने चार रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रकार हरिशंकर कॉलेज ने 100 रन से जीत दर्ज करके सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए दूसरे मैच में दुर्गा कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाएं ।पोरस ने 54 गेंद पर 79 रन व हिमांशु ने 51 गेंद पर 75 रन बनाएं । जवाब में यूटीडी की टीम 121 रन में ऑल आउट हो गई। हिमांशु और मयंक ने दो-दो विकेट लिए ।इस प्रकार दुर्गा कॉलेज ने 72 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।विप्र ट्रॉफी को संपन्न कराने में टेक्निकल ऑफिशियल मनोज प्रधान , कोमल सोनी के साथ दोनो अंपायर कृष्णा , दिनेश और स्कोरर के रूप में शुभम दास अहम भूमिका निभा रहे है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि आज के क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ विप्र महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व शुभकामनाएं प्रेषण के साथ किया।
8 नवंबर बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला रावतपुरा कॉलेज और हरिशंकर कॉलेज के बीच खेला जाएगा ।दूसरा सेमीफाइनल पूर्व विजेता विप्र कॉलेज और दुर्गा कॉलेज के खेला जाएगा ।










