रायपुर :ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के पक्ष में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश मिश्रा ने सघन प्रचार अभियान के अंतर्गत भनपुरी यतियतनलाल वार्ड स्थित विक्रम नगर विजय बाडा मेन रोड भनपुरी घर घर जनसंपर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के पक्ष में अपार जनसमर्थन एवं आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कमलेश मिश्रा के साथ जीत सिंह, अजय साहू रूकुम लाल वर्मा, शत्रुघन चंद्राकर ,चेतन यादव, मनोज वर्मा ,मनीराम ,राजेश मिश्रा, बृजलाल धीवर, सूरज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।










