रायपुर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा आदिवासियों के लिए कांग्रेस ट्राइबल बिल, PESA कानून और ‘भूमि अधिग्रहण कानून’ लेकर आई।उसमें साफ लिखा था कि जब तक आदिवासियों के गांव की ग्राम सभा इजाजत नहीं देगी, तब तक कोई भी आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकता है।हमने ये वादा किया था और इस वादे को पूरा किया।
राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी जी के मित्र अडानी का छत्तीसगढ़ में माइनिंग का प्रोजेक्ट था, लेकिन हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने कहा- हमें ये प्रोजेक्ट यहां नहीं चाहिए।कांग्रेस ने आपकी आवाज का आदर किया और अडानी का प्रोजेक्ट कैंसिल करके दिखा दिया।छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन आपकी है और इसका हक आपको मिलना चाहिए।







