रायपुर:चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा यहां के मुख्यमंत्री को देखते ही छत्तीसगढ़ का युवा कहता है – 30 टका भूपेश कक्का।पिछले 5 वर्ष में यहां 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 540 करोड़ का कोयला परिवहन घोटाला, 600 करोड़ का PDS घोटाला और 1,300 करोड़ का गौठान घोटाला हुआ।उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा मैंने गाय के गोबर में पैसा खाने वाला आदमी अपने जीवन में नहीं देखा।
सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने को ATM बनाकर दिल्ली के भाई-बहन के चरणों में डालने का काम कर रहे हैं।जो व्यक्ति अपने प्रदेश की जनता के विकास की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता।यह कांग्रेस का बनाया हुआ Prepaid सीएम है।अगर गलती से भूपेश बघेल दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो इस Prepaid कार्ड को स्वाइप करके कांग्रेस छत्तीसगढ़ से रोज हजारों करोड़ रुपये निकाल कर ले जाएगी।








