
नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ई डी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा देश के जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी है, वह खुद रिश्वत ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में ED के दो अधिकारी चिट फंड मामले को रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए हैं।







