रायपुर:राष्ट्रीय खेल गोवा में पहली बार शामिल “कलारिपयात्तु” खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने रायपुर के 04 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।*
*रायपुर के चयनित खिलाड़ी :- विनय कुमार यादव, आर्यन पटेल, हंसा साहू, दिव्या अग्रवाल।*
*उपरोक्त खिलाड़ियों के सम्मान रायपुर कलारिपयात्तु संघ एवँ विवेकानन्द मार्शल आर्ट्स फ़िटनेस क्लब के द्वारा देवेन्द्र नगर रायपुर स्थित क्लब में किया गया।
*सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग राज्य की शान, राज्य शासन के समस्त सम्मान से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और SI रूस्तम सारंग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कलारिपयात्तु संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने की।विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी आदित्य मूंदड़ा, रायपुर कलारिपयात्तु संघ अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव और बालोद जिला कलारिपयात्तु संघ सचिव सुश्री हरबंश कौर थे।खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने 37वे राष्ट्रीय खेल गोवा के भारोत्तोलन खेल के “रजत पदक” विजेता सुभाष लहरे विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में कलारिपयात्तु खेल में छ ग दल में शामिल बालोद जिला के 06 खिलाड़ी और 02 अधिकारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।










