रायपुर :विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केन्द्रों को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। गुजराती स्कूल जयस्तंभ चौक के छह मतदान केन्द्रों को मौदहा पारा के विवेकानंद कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। पहले गुजराती स्कूल में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 123,124,125,126,127 और 128 अब विवेकानंद कॉलेज में बनेंगे। पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिन मतदाताओं ने छह मतदान केन्द्रों पर गुजराती स्कूल में मतदान किया था। उन्हें इस बार मौदहा पारा के विवेकानंद कॉलेज में मतदान करना होगा।

ब्रेकिंग
- स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा, जनसमर्थन
- उपमुख्यमंत्री ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात
- टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर
- कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता, दूसरा पदक
- किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित








