रायपुर:. उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद प्रथम मैच में शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को श्री रावतपुरा कॉलेज ने 8 विकेट से पराजित किया।विप्र कॉलेज मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ महाविद्यालय ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाएं।कमल ने 23 गेंद पर 37 रन बनाएं। रावतपुर कॉलेज के अभिजीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लिए। जवाब में विपुल की धुआंधार बल्लेबाजी 33 बाल में 71 रन के बदौलत रावतपुरा कॉलेज ने 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।दूसरा मैच यूटीडी एवं शासकीय महाविद्यालय धरसीवा के बीच खेला गया। यूटीडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। पंकज ने 15 बॉल में 32 रन बनाया। जवाब में धरसीवा महाविद्यालय के बल्लेबाज विक्रांत के 53 रन के बाद भी पूरी टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच दो रन से हार गई। यश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ . मेघेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिवस 3 नवंबर को पहला मैच अग्रसेन कॉलेज एवं हरिशंकर कॉलेज तथा दूसरा मैच शंकराचार्य कॉलेज एवं मैक कॉलेज के बीच खेला जाएगा।








