रायपुर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कांग्रेस पार्टी को जो घोषणा पत्र है, वह स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित है।लेकिन BJP की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण पर आधारित है।छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री आए, लेकिन उनके चुनावी भाषणों में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा था।इसके अलावा BJP के पास कोई मुद्दा ही नहीं है।उन्होंने कहा PM मोदी यहां आएंगे, कांग्रेस पार्टी की आलोचना करेंगे, लेकिन गलती से भी सच नहीं कहेंगे।वह छत्तीसगढ़ आए और नगरनार स्टील प्लांट को लेकर बहुत सारी बातें की।लेकिन सच्चाई ये है कि अक्टूबर 2020 से ही मोदी सरकार नगरनार इस्पात कारखाने को बेचने में लगी है।






