रायपुर : .छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संरक्षण में रायपुर जिला शतरंज संघ तथा विप्र भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वाधान”” में आयोजित अंडर 15 बालक एवम बालिका चयन एवम फिडे रेटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 नवम्बर को सुबह 10 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
ज्ञानेश शर्मा ने प्रदेश भर से आये हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज के द्वारा आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते है ,साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर रायपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवम चार्टर्ड अकॉउंटेन्ट संजय सिंघानिया भी उपस्थित थे।लंबे अंतराल के बाद रायपुर में रेटिंग स्पर्धा का आयोजन हो रहा है ,
चयन स्पर्धा में प्रदेश के हर सम्भाग से कुल 114 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिसमे रायपुर के अलावा बस्तर,सरगुजा,कवर्धा,महासमुंद,दुर्ग,भिलाई,जगदलपुर राजनांदगांव ,धमतरी,शक्ति, रायगढ़ ,बिलासपुर ,चाम्पा समेत छत्तीसगढ़ के सुदूर हिस्सो से खिलाड़ी भाग ले रहे है।






