
रायपुर: उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विप्र ट्रॉफी इन्टरकॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता कल 2 नवंबर से प्रारंभ होगा। उद्घाटन मैच सुबह 8:30 बजे शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय एवं श्री रावतपुरा कॉलेज के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच यूटीडी एवं शासकीय महाविद्यालय धरसींवा के बीच खेला होगा।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ . मेघेश तिवारी ने बताया कि 2 नवंबर से प्रारंभ होकर 9 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 16 टीमें शामिल होंगी। जिसमें शासकीय महाविद्यालय कुरूद, शासकीय महाविद्यालय धमतरी, पैलोटी कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, हरिशंकर कॉलेज, प्रगति कॉलेज, दुर्गा महाविद्यालय, शंकराचार्य कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज , महन्त लक्ष्मी नारायण कॉलेज एवं मेजबान पूर्व विजेता विप्र कॉलेज की टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।







