रायपुर:पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर रविशंकर विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के मैदान पहुंच युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान महसूस किया कि राज्य के खिलाड़ियों में कांग्रेस सरकार को लेकर बेहद नाराजगी है। खिलाड़ियों ने बताया कि यह कांग्रेस की सरकार उनके भविष्य को खराब करने पर तुली हुई है। न अलंकरण समारोह हो रहा है, न ही नगद पुरस्कार खिलाड़ियों को मिल रहा है। यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नौकरी भी नसीब नही हो रही है। उल्टे अब तो खेल मैदान तक अतिक्रमण का शिकार हो रहे है।
खिलाड़ियों ने इस बात को स्वीकारा कि भाजपा सरकार के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता होती थी।












