नई दिल्ली: एलन मस्क ने अपने एक्स पोस्ट में वादा किया कि, वो गाजा पट्टी में मानवीय राहत के लिए अपनी स्टारलिंक की इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएंगे
.इजरायल और हमास के बीच जमीनी लड़ाई गाजा में शुरू हो गई है, जिसके चलते बीती रात को गाजा पट्टी पर संचार और इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी. ऐसे में मानवीय राहत पहुंचाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.. अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने एक्स पर एक पोस्ट कि जिसमें उन्होंने कहा कि “2.2 मिलियन की आबादी के लिए सभी संचार बंद करना अस्वीकार्य है. पत्रकार, चिकित्सा पेशेवर, मानवीय प्रयास और निर्दोष सभी खतरे में हैं.” “मुझे नहीं पता कि इस तरह के कृत्य का बचाव कैसे किया जा सकता है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐतिहासिक रूप से इस प्रथा की निंदा की है.” इसके जवाब में एलन मस्क ने पोस्ट करते हुए कहा, “स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्टिविटी का समर्थन करेगा.”








